सुकृत के पास खड़ी ट्रक में घुसी पिकअप, दो लोगों की मौत।
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत के चहलवा क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर एक पिकअप खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस घटना में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। घटना भोर में करीब तीन बजे हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस ने दोनों को निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, इसके बाद दोनों शवों को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में अग्रिम कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या JH 03 AL 6554 का चालक मृतक सद्दाम पुत्र वसीम (उम्र लगभग 32 वर्ष) निवासी ग्राम खतौली, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र एवं खलासी रविन्द्र पुत्र अमरजीत (उम्र लगभग 27 वर्ष) निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के रूप में दोनों की पहचान हुई है।



0 टिप्पणियाँ